Ticker

6/recent/ticker-posts

कंप्यूटर क्या है ?

प्रिय पाठकों को मेरा नमस्कार। मित्रों आपने अपने दैनिक जीवन में कंप्यूटर को कहीं न कहीं तो देखा ही होगा, कंप्यूटर आज के समय में हमारे दैनिक जीवन की एक ऐसी आवश्यकता होती जा रही है जिसका प्रयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है।  इसलिए इस लेख में मेरी कोशिश रहेगी की हम कंप्यूटर से आपका परिचय करवाए और आपको बताएं की कंप्यूटर है क्या ?

मित्रों कंप्यूटर एक मशीन है जिसका उपयोग हमारे जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है, वेब प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और मोबाइल फोन के विकास ने  ज्ञान के नए आयाम स्थापित किये है और एक नयी विचार धारा को जन्म दिया है। कंप्यूटर पर लगातार हो रही रिसर्च और विकास की गति को देखते हुए यह कहा जा सकता है की यह हमें हमारे जीवन में किसी न किसी ने अनुभव से समयानुसार अवगत कराता रहेगा। 

पर्सनल कंप्यूटर का उपयोग कैलकुलेशन, डिजाइनिंग, और Publishing Purpose के लिए छात्रों, इंजीनियरों रचनात्मक लेखको द्वारा इस्तेमाल किया जाता है

कंप्यूटर ने सीखने की प्रक्रिया को बेहतर किया है, और कंप्यूटर के माध्यम से इंटरनेट टेक्नोलॉजी के प्रयोग से हर व्यक्ति को हर जानकारी बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाती है। 

लोग अब पूछताछ, बैंकिंग, खरीदारी, और ना जाने कितने अन्य कामों के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं वर्तमान में हम सूचना सुपर हाईवे यानी कि इंफॉर्मेशन सुपर हाईवे के युग से गुजर रहे हैं जहां सभी प्रकार की जानकारी कंप्यूटर पर सिर्फ एक बटन क्लिक करके उपलब्ध की जा सकती है। 

कंप्यूटर का वर्गीकरण :

कंप्यूटर को उनके उद्देश्य, डाटा को हैंडल करने की क्षमता, कार्य क्षमता, आकार, भंडारण क्षमता, और परफॉर्मेंस के आधार पर वर्गीकृत किया गया है - 

कंप्यूटर एक बड़े कमरे के आकार जितना तक बड़ा हो सकता है साथ ही साथ एक लैपटॉप के रूप में छोटा भी हो सकता है या फिर मोबाइल में माइक्रोकंट्रोलर और एंबेडेड सिस्टम तक के आकार के हो सकते हैं यहां पर इस लेख में हम आपको कंप्यूटर के चार प्रकार बताएंगे जो निम्न है । 

  • सुपरकंप्यूटर 
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर 
  • मिनी कंप्यूटर 
  • और माइक्रो कंप्यूटर

सुपर कंप्यूटर -

यह कंप्यूटर डाटा स्टोरेज कैपेसिटी, परफॉर्मेंस, और डाटा प्रोसेसिंग के मामले में सबसे ज्यादा शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं सुपर कंप्यूटर बहुत ही खास कंप्यूटर होते हैं जो कि बड़ी रिसर्च और साइंटिफिक पर्पस के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं जैसे कि नासा द्वारा अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने और उन्हें कंट्रोल करने तथा अंतरिक्ष में खोज करने के लिए सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है इन कंप्यूटर को कार्य करने के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है और यह अत्यधिक महंगे भी होते हैं पहला सुपर कंप्यूटर 1964 में बनाया गया था जिसका नाम था CDC6600। 

सुपर कंप्यूटर के उपयोग

मौसम की भविष्यवाणी में : इन कंप्यूटर का उपयोग मौसम का अनुमान लगाने और भविष्यवाणी करने बरसात तथा तूफान की तीव्रता का अध्ययन करने के लिए किया जाता है। 

भूकंप की जानकारी: सुपर कंप्यूटर का उपयोग भूकंप घटना की खोज के लिए भी किया जाता है इनका उपयोग प्राकृतिक गैस पेट्रोलियम और कोयले जैसे संसाधनों की खोज के लिए भी किया जाता है। 

संचार में: यह कंप्यूटर विभिन्न उपकरणों मशीनों और व्यक्तियों के बीच संचार व्यवस्था को बढ़ाने में बहुत सहायक सिद्ध होते है। 

सुपर कंप्यूटर्स के और भी बहुत सारे उपयोग हैं जैसे कि हत्यारों के परीक्षण और नाभिकीय हथियारों के प्रभाव को जानने में कुछ प्रसिद्ध सुपर कंप्यूटर हैं। 

  • IBM's Squoia in America
  • Fujitsu's K Computer in Japan
  • PARAM Super Computer in India


मेनफ्रेम कंप्यूटर -

यह कंप्यूटर काफी महंगे होते हैं और इनका इस्तेमाल सरकारी संस्थाओं और बड़ी बिजनेस फॉर्म्स में या बिजनेस ऑपरेशन में किया जाता है यह कंप्यूटर बड़े कमरे में रखे जाते हैं जहां प्रॉपर कूलिंग और अन्य दूसरी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं यह बहुत बड़ी मात्रा में उपलब्ध डाटा को बहुत तेज गति से प्रोसेस कर सकते हैं विशाल व्यवसायिक बैंक, शिक्षण संस्थान और इंश्योरेंस कंपनियों में उनके ग्राहकों के डाटा को रखने के लिए मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। 

कुछ पॉपुलर मेनफ्रेम कंप्यूटर है:
  • Fujitsu's ICL VME
  • Hitachi's Z800

मिनी कंप्यूटर 

मिनी कंप्यूटर छोटे व्यापार में उपयोग में लिए जाते हैं हालांकि यह सुपर कंप्यूटर और मेनफ्रेम कंप्यूटर के समान शक्तिशाली नहीं होते लेकिन फिर भी शक्तिशाली मशीनों की गिनती में आते हैं इनका उपयोग या मध्यम वर्ग की कंपनियों में और उत्पादन सदनों में किया जाता है यह कंप्यूटर Single User और Multi User की अवधारणा पर कार्य करते हैं मिनी कंप्यूटर के उदाहरण है-
  • K-202
  • Texas Instrument TI-990
  • SDS-92

माइक्रो कंप्यूटर

डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, PDAs, टैबलेट, और स्मार्टफोन यह सब माइक्रो कंप्यूटर के प्रकार हैं यह कंप्यूटर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जा रहे हैं और काफी तेज गति से उभर भी रहे हैं यह कंप्यूटर चारों बेसिक कंप्यूटर में सबसे सस्ते होते हैं यह एक सामान्य प्रकार के कार्य को करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं जैसे कि कम्युनिकेशन शिक्षा मनोरंजन और अन्य दूसरे उद्देश्यों के ऑफिस कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयोग किया जाता है। 



Watch Videos:









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ